नित्यानंद। राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। डेरनी थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव के एक विकलांग अधेड़ की वर्षात की पानी से भरे गड्ढे में डूबकर कर मौत हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार 50 वर्षीय भगवानपुर गांव निवासी रघुनंदन सिंह सोमवार के सुबह गांव से थोड़ी दूरी के पास चेमनी के पास शौच के लिए गये थे वही एक गढ़े में लगे पानी को देख हाथ पैर धोने लगे इस क्रम में पैर का संतुलन बिगड़ते ही पानी से भरा लबालब गढ़े में गिरते ही गहरे पानी मे चले गये जिससे उनकी मौत हो गई जब किसी राहगीर की नजर पड़ी तो, उसके सूचना पर ग्रामीणों ने जुट कर शव को गड्ढे से बाहर निकाला गया और घटना की सूचना सी ओ व थानाध्यक्ष को दी गई


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग