जमीनी विवाद में घर में घुसकर महिला से मारपीट, एफआईआर
बनियापुर(सारण)। सहाजितपुर थाना क्षेत्र के धवरी में जमीन विवाद को लेकर घर मे घुस महिला की पिटाई कर दी गई। मामले की प्राथमिकी संजय पांडेय ने दर्ज कराई। बताया गया है कि प्राथमिकी कर्ता का जमीन मढ़ौरा थानाक्षेत्र के तेजपुरवा में है वह जमीन देखने गया था। जिससे नराज होकर तेजपुरवा निवासी गुड़िया देवी तथा उसके पति प्रभात कुमार ने जान मारने की धमकी दी थी। धमकी से डर कर वह छपरा चला गया। इसी बीच नामजद पति पत्नी धवरी पहुंच उसकी पत्नी मनोरमा देवी की जमकर पिटाई कर दी। दोनों नामजदों ने पत्नी की गले की आभूषण भी छीन ली.आसपास के लोगों के इक्कट्ठे होने पर दोनों मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की अनुसंधान में जूटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग