बनियापुर में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षो के बीच जमकर मारपीट, दोनो ओर से एफआईआर
बनियापुर(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के लौवां कला में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षो के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट में दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। दोनों पक्षों ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रथम पक्ष के बैधनाथ राय ने परोसी मदन राय, बलिंद्र राय, प्रभु राय, राहुल राय, नागेंद्र राय, सुकेश राय, राजेश राय संजय राय सहित दस लोगो को नामजद किया है। बताया गया है कि नामजद बगैर कोई कारण दरवाजे पर धारदार हथियार से लैस होकर पहुंच गए. सभी मिलकर मारपीट शुरू कर दी। जान मारने की नीयत से फरसा का प्रहार किया गया जिससे मैं जख्मी होकर जमीन पर गिर गया। बचाव में आये मेरी पत्नी, भाई तथा बेटे की नामजदों ने जमकर पिटाई की। बूड़े नियत से पत्नी की कपड़े को फार दिया जिससे वह बेपर्दा हो गई। फिर नामजदों ने पत्नी की आभूषण, नामजदों ने बेटे की पॉकेट से दो हजार रुपये भी छीन ली। केस करने पर जान मारने की धमकी भी दी गई। इधर, दूसरे पक्ष के मिन्ता देवी ने प्राथमिकी दर्ज करा परोसी बैधनाथ राय, दूधनाथ राय, अमित राय, नितेश राय, किसनाथ राय, विश्नाथ राय, जमादार राय सहित नौ लोगो को नामजद किया है. पीड़ित महिला ने बताया है कि नामजद हथियार से लैस होकर आए और मारपीट कर 35 हजार रुपये कीमत की गले की सोने की चेन छीन ली। पुलिस दर्ज प्राथमिकी के आलोक में अनुसंधान में जूटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग