एक लाख रूपये रंगदारी नहीं देने पर बेटे की हत्या व बेटी की सोशल मीडिया पर फोटा वायरल करने की धमकी, एफआईआर
बनियापुर(सारण)। एक लाख रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बेटी की अश्लील तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी एक पिता को मिली है। धमकी मिलने के बाद सहमे पिता ने मामले की प्राथमिकी बनियापुर थाने में दर्ज करा न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़ित पिता व धनगड़हां निवासी ने बताया है कि नम्बर बदल बदल कर अज्ञात युवक द्वारा एक लाख रुपये की मांग की जा रही है। मांग पूरे नहीं होने पर बेटी की अश्लील तस्वीर को वायरल करने की धमकी दी जा रही है। कृत्रिम अश्लील फ़ोटो को भी व्हाट्सअप पर भेजा जा रहा है। युवक द्वारा यह भी धमकी दी जा रही है कि अकाउंट में रुपये जमा नहीं होने पर वह उसके बेटे को जान से मार देगा। बेटा पटना में लैब टेक्नीशियन है। बेटे की जान मारने तथा बेटी की अश्लील तस्वीर वायरल कर बेइज्जत करने की आ रही धमकी के बाद पूरा परिवार दहशत में है। पिता ने अज्ञात युवक की गिरफ्तारी तथा परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़ित पिता ने पांच फोन नम्बर भी पुलिस को दिया है साथ ही बातचीत की कॉल रिकॉर्ड भी पुलिस को दिया गया है.पुलिस फोन नम्बर की रिकॉर्ड खंगालने में जूटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग