सहाजितपुर के पिपरपांती में चार दिनों पूर्व आत्म हत्या कर मरे युवक के पिता ने बहु व उनके भाई के विरुद्ध दर्ज कराया एफआईआर
बनियापुर(सारण)। चार दिनों पूर्व आत्म हत्या कर मरे युवक के पिता ने बहु तथा उसके भाई के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया है. सहाजितपुर थानाक्षेत्र के पिपरपांती निवासी व मृत युवक के पिता लड्डू साह ने दर्ज प्राथमिकी में मृतक की पत्नी रिंकी देवी तथा साला चन्दन साह पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है. पिता ने बताया है कि रेमू साह ( मृतक) की शादी वर्ष 2019 में जिले के मुफ्फसिल थानाक्षेत्र के मेथवलिया के गनी साह की बेटी रिंकी से हुई थी. शादी के बाद बहु रिंकी अपनी माँ के साथ कलकत्ता चली गई. जबकि युवक कमाने के लिए असम चला गया. बहु ने एक बच्ची को जन्म भी दिया था. बहू द्वारा अक्सर अधिक रुपये के लिए दबाव बनाया जाता था, इसके लिए वह अपने भाई के साथ मिलकर रेमू को प्रताड़ित करती थी.जिसका जिक्र रेमू परिजनों से किया करता था. लॉक डाउन के पहले युवक कलकत्ता पहुंच पत्नी को 25 हजार रुपये भी दिया था. रुपये देने के बाद वह लॉक डाउन में ही साईकिल से घर लौट गया था. बीते 31 मई को पत्नी व उसके साले ने फोन कर और रुपये की मांग की थी. जिसको लेकर फोन पर ही पति पत्नी के बीच बिवाद हुआ था. पिता ने दावा किया है कि बिवाद और पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर ही रेमू ने आत्महत्या किया है. फोन पर पत्नी को घर आने की बात करते आसपास के लोगो ने सुना था. जिससे यह चर्चा की जा रही थी कि लॉक डाउन के दौरान कलकत्ता में फंसी पत्नी के घर नहीं आने से परेशान रेमू ने फांसी लगा कर आत्म हत्या कर ली है. पुलिस दर्ज प्राथमिकी के आलोक में अनुसन्धान में जूटी है.


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग