मोटरसाइकिल सवार महिला स्पीड ब्रेकर पर गिरी, घायलावस्था में इलाज के लिए ले जाने के दौरान नगरा में हुई मौत
दस्तक प्रभात प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)- स्थानीय थाना परिसर के पास दलित टोले में सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर पर राजापट्टी के तरफ से मशरक बाजार आ रही मोटरसाइकिल सवार महिला अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ी। राह चलतें लोगों द्वारा उसे घायलावस्था में उठाकर पीएचसी मशरक में इलाज के लिए पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान घायल महिला की पहचान शिवरी गांव निवासी शिवपुजन महतो की 42 वर्षीय पत्नी कुसुम देवी के रूप में हुई। उपचार के दौरान घायल महिला की गंभीर हालत देख बेहतर इलाज के लिए पीएचसी प्रभारी डॉ अनंत नारायण कश्यप ने छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल महिला का ईलाज हेतु छपरा के सदर अस्पताल में ले जाने के क्रम में नगरा में उक्त महिला ने अपना दम तोड़ दिया ।जानकारी के अनुसार महिला अपने घर के ही एक युवक के साथ मशरक बाजार में सामानों की खरीददारी के लिए आ रहीं थीं। वही आपको बता दें कि मशरक दलित टोले में बने स्पीड ब्रेकर और सड़क के बीचों-बीच रखे अवरोध से आये दिन सड़क दुघर्टना होती रहती है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग