सद्भावना सभा सेवादल के सदस्यों ने विभिन्न क्वॉरेंटाइन सेंटर फल सामग्री का किया वितरण
बनियापुर(सारण)। प्रखंड के एमडी उच्च विद्यालय कन्हौली, मध्य विद्यालय पुछरी, राजकीय मध्य विद्यालय, पैगम्बरपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय नदौआ, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय हरपुर, उमा पाण्डेय उच्च विद्यालय हरपुर, कराह आदि क्वॉरेंटाइन सेंटर फल सामग्री का वितरण परिवार सद्भावना सभा सेवादल के सदस्यों द्वारा किया गया है. परिवार सद्भावना सभा के संयोजक बिक्रम चौधरी ने बताया कि प्रखंड में बने सभी क्वॉरेंटाइन सेंटर पर प्रवासी मजदूर को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराया गया है. वही बनियापुर थाना के समीप विगत एक सप्ताह से प्रवासी मजदूर, गरीब एवं असहाय लोगों के लिए निःशुल्क भोजन-पानी का प्रबन्ध लगातार किया गया है. यहां प्रतिदिन सैकड़ो प्रवासी, गरीब-असहाय लोग भोजन करते है. मौके पर मौजूद श्री चौधरी ने कहा कि निःशुल्क भोजन का प्रबंधन समाज मे सेवा को धर्म समझने वाले लोगो के द्वारा आगे भी जारी रहेगी. इस अवसर पर पूर्व मुखिया श्रवण कुमार, मुखिया प्रतिनिधि रबीन्द्र राम,मुखिया प्रतिनिधि राकेश राम,धर्मेन्द्र बैठा, शिवनारायण सिंह पटेल, इंद्रजीत महतो, बबन पासवान, अरुण दास, परवेज आलम,मिथलेश चौधरी, मनोज राम आदि अन्य लोग मौजूद रहे.


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग