राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से सोमवार को रेफरल अस्पताल तरैया में कोविड-19 जांच कराने पहुचे 81 लोगों का रैपिड एंटीजन कीट से कोविड-19 का जांच किया गया। जांच के क्रम में सभी का रिपोर्ट निगेटिव पाया गया। जानकारी देते हुए स्वास्थ्य प्रबंधक नवाब अख़्तर जिलानी ने बताया कि सोमवार को 81 लोगों का कोविड-19 जांच किया गया। जांच में सभी का रिपोर्ट निगेटिव पाया गया। वहीं 21 व्यक्तियों का सैम्पल कलेक्ट कर आरटीपीसीआर जांच के लिए पटना भेजा गया। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के मामले में कमी आई हैं, बावजूद लोगों को सुरक्षा के दृष्टि से सामाजिक दूरी व फेस मास्क का उपयोग करते रहना चाहिए साथ ही प्रखंड में चल रहे टीकाकरण अभियान में भाग लेकर स्वयं व अपने परिवार के सभी सदस्यों का टीकाकरण आवश्यक रूप से करवा लें। तभी हमलोग पूरी तरह से कोरोना को मात दे पांएगे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग