भाजपा नेता नागेन्द्र राय ने शोकाकुल परिवार को किया अर्थिक मदद
सत्येन्द्र कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मढ़ौरा (सारण) – मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र के बरदहीयां पंचायत पीपरपाती टोला में कैंसर पीड़ित स्वर्गीय टुनटुन कुमार महतो पिता मेघनाथ महतो जिनकी मृत्यु कैंसर से लड़ते हुए हो गई थी उनके शोकाकुल परिवार को फौरी तौर पर तत्काल आर्थिक मदद एवं राहत सामग्री भाजपा के लोकप्रिय नेता नागेन्द्र राय जी के सौजन्य से किया गया। हलांकि भाजपा के लोकप्रिय नेता नागेन्द्र राय के द्वारा इस वैश्विक महामारी में लगतार ने हृदय से जरूरतमंद, असहाय, विधवा, एवं बुजुर्ग लोगों में सुखा राशन वितरण के क्रम में उनके प्रतिनिधि के रूप में शिल्हौड़ी पंचायत बरका टेहटी में जरूरतमंद, विधवा, असहाय एवं बुजुर्ग लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया। मौके पर अनिल कुमार, अमरजीत महतो, मो० हनान, विनोद राय, मो०कौशर, विवेक बजरंगी, कन्हाई राय, रामउचित राय सहीत अन्य लोग मौजूद थें।




More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग