राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

पुलिस ने पिककप पर 600 लीअर लदा कच्चा स्प्रिट पकड़ा, धंधेबाज ग्रामीण व पुलिस को देखते ही गाड़ी में चाभी  छोड़कार हुआ फरार

पुलिस ने पिककप पर 600 लीअर लदा कच्चा स्प्रिट पकड़ा, धंधेबाज ग्रामीण व पुलिस को देखते ही गाड़ी में चाभी  छोड़कार हुआ फरार

अमनौर(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव से पिककप पर करीब 600 लीटर लदा कच्चा स्प्रिट को पुलिस ने बरामद किया। गुरुवार की बिती रात्रि जलालपुर की तरफ से एक पिककप टेहटी की तरफ जा रही थी। इस दौरान एसआई मिलिन्द्र कुमार गस्ती में थे। गुप्त सूचना मिलते ही गाड़ी का पिछा कर अवैध शराब को ले जार रहे पिकअप को बरामद किया है। इस दौरान पिकअप चालक एवं धंधेबाज रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गये। मिली जानकारी के अनुसार अमनौर पुलिस रात में गश्ती कर रही थी, इसी दौरान अवैश शराब की सप्लाई की सूचना मिली। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तस्कर को गिरफ्तार करने के लिये पीछा किया। लेकिन तस्कर पिकअप छोड़कर फरार हो गये। जिसमें करीब 600 लीटर कच्चा स्प्रिट बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष विश्व मोहन राम ने बरामद की गई पिककप पर छह सौ लीटर शराब होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अवैध रूप से शराब के धंधा करने के मामले में अज्ञात पिककप चालक व मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर करवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि शराब माफियाओं पर पुलिस की पैनी नजर है। हर हाल में इन माफियाओं को बख्सा नही जाएगा।