अवतार नगर के भगवानपुर में खेलने गये बच्चा गायब, सदमें में परिजन
दरियापुर (सारण)। प्रखंड के अवतारनगर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी मणिकांत राय का 10 वर्षीय पुत्र अंकित राय घर से करीब 9 बजे सुबह खेलने निकला, पर पुनः घर वापस नही आया। जिसे लेकर घर के परिजन गावं और अपने रिश्तेदार में खोज बिन की परंतु अंकित राय का कही पता नही चला। इस संबंध में मणिकांत राय ने थाने में एक आवेदन देकर अपने बच्चे को खोजने में मदद करने के लिये गुहार लगायी है। बच्चे के घर नहीं आने से परिजन सदमें में है। बच्चे की मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग