एक दर्जन प्रवासियों का थर्मल स्क्रीनिंग कर भेजा गया घर
मशरक (सारण)। प्रखंड मुख्यालय में प्रवासी लोगों के रहने के लिए खुलें क्वारेंटाइन सेंटर पर शुक्रवार को उच्च विद्यालय हरपुरजान में एक दर्जन प्रवासी लोगों का थर्मल स्क्रीनिंग जांच कर उन्हें घर जाने दिया गया।जानकारी के अनुसार उच्च विद्यालय हरपुरजान में दूसरे राज्यों से आये प्रवासी लोगों को चौदह दिनों तक रखकर उनके खाने-पीने और स्वास्थ्य जांच की फ्री व्यवस्था सरकार के तरफ से की गई थी। शुक्रवार को चौदह दिन बीतने पर एक दर्जन लोगों को जांच के बाद घर भेज दिया गया। मौके पर पहुंचे पीएचसी प्रभारी डॉ अनंत नारायण कश्यप ने बताया कि चौदह दिनों तक रहने वाले प्रवासी लोगों का प्रतिदिन स्वास्थ्य जांच कर सभी को घर जाने दिया गया और उन्हें बताया गया कि आप सभी घरों पर जाने के दौरान भी सबसे से अलग-अलग रहकर सुरक्षित रहना है।यदि इस बीच यदि आपकों कोई परेशानी हो तो चिकित्सक से जरूर मिले। मौके पर स्वास्थ्य कर्मी बिनोद प्रसाद, रूपेश तिवारी मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग