बाइक सवार तीन युवकों ने सीएसपी में तोड़फोड़ करते हुए उन्नीस हजार रुपये लूटे
बनियापुर(सारण)। बाइक सवार तीन युवकों ने सीएसपी में तोड़फोड़ करते हुए उन्नीस हजार रुपये लेकर फरार हो गए ।घटना थानाक्षेत्र के छतवां मठिया स्थित फिनो बैंक की सीएसपी का है।सीएसपी संचालक राजू कुमार गिरी ने बताया है कि वह काम निपटा कर बैठा था। तभी एक ही बाइक पर सवार होकर गांव के ही तीन युवक आये।तीनो जबरन सीएसपी में घुस गए।विरोध करने पर मारपीट कर जख्मी कर दिया। सभी ने मिलकर तोड़फोड़ की। इस दौरान सीएसपी की कई जरूरी कागजातों को भी नुकसान पहुंचाया गया। लैपटॉप तथा कुर्सियां भी तोड़ दी गई।युवकों ने चाकू तथा कट्टे लहराते हुए भय का माहौल उतपन्न कर दिया।फिर बैंक की सीएसपी शाखा में रखे 19 हजार रुपये निकाल सभी फरार हो गए। सीएसपी संचालक ने मामले में गांव के ही सुनील पांडेय, सोनू पांडेय तथा अंशु पांडेय को आरोपित किया है।मामले की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच घटना की बाबत जानकारी प्राप्त कर ली है।थानाध्यक्ष ने बताया कि संचालक के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।पुलिस अनुसंधान में जूटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग