पर्यावरण दिवस पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष ने लगाया फलदार पेड़
मशरक(सारण)। प्रखंड के जदयू प्रखंड अध्यक्ष ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर शुक्रवार को अपने गांवो में एक दर्जन फलदार पौधें लगाए गए।इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष रामाधार सिंह ने विश्व पर्यावरण दिवस पर सभी मशरक वासियों को हार्दिक शुभकामनाए दी तथा सभी को आज के दिन ही नही अपने जीवन के प्रत्येक महत्वपूर्ण और यादगार क्षणों पर कम से कम एक पेड़ लगाने की अपील की ताकि हम अपने पर्यावरण को संतुलित रखने में अपना एक छोटा सा योगदान दे सके। वहीं उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा में ही सबकी सुरक्षा निहित है।आज पूरा विश्व दिनों-दिन बढ़ते प्रदूषण का दंश झेल रहा है।ऐसे में हम सभी लोगों को अपने नौतिक जिम्मेवारी का पालन करते हुए अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाने की आवश्यकता है।मौके पर डा रविन्द्र सिंह,उमा प्रसाद,रामनाथ मांझी,शुभनारायण सिंह मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग