मानसून ने दी दस्तक, खरीफ फसल को ले किसानों ने शुरू की तैयारी
बनियापुर(सारण)| मानसुन के दस्तक देने से पूर्व ही गुरुवार की रात्रि से रुक-रुक हो रही झमाझम बारिस से किसान भाई खासे उत्साहित दिख रहे है। गत वर्ष की तुलना में मौसम बिभाग द्वारा इस बार अच्छी वारिस होने की संभावना व्यक्त की गई है।जिसको लेकर समय से खरीफ फसलो की बुआई करने के लिये किसान कमर कस चुके है। बाबूलाल राय,मंजीत कुमार, आदित्य सिंह, लक्ष्मण ठाकुर सहित दर्जनों किसानो ने बताया की अभी धान के बिचड़ा डालने को लेकर खेत की तैयारी का कार्य चल रहा है। जो अंतिम दौर में है।किसानो ने बताया की पूर्वज कहा करते थे की “आगे खेती आगे-आगे,पीछे खेती भागे जोगे”। जिसको आधार मान कर इस बार खरीफ फसलो की बुआई का कार्य समय पर निपटाये जाने को लेकर जोर-शोर से तैयारी चल रही है। मौसम बिभाग के अनुसार 15 जून तक बिहार में मानसून के सक्रीय होने की संभावना व्यक्त की गई।खेत की तैयारी के साथ ही किसान बीज का चयन करने में लगे है। हालाँकि खाद-बीज दुकान पर दर्जन भर ब्रांड के धान और मक्का के बीज उपलब्ध है। जहाँ किसान अपनी खेत की भौगोलिक स्थिति और मिट्टी के अनुरूप बीज का चुनाव कर खरीददारी करने में लगे हुए है। इधर बारिस के बाद तापमान में आई गिरावट की वजह से लोगो को भीषण गर्मी से राहत मिली है,जबकि मौसम सुहावना बना हुआ है। इस बीच लगातार बारिस की वजह से जगह-जगह जलजमाव की वजह से कीचड़ फ़ैल गया। जिससे लोगो का घूमना- फिरना दुभर हो गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग