विकासशील इंसान पार्टी के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव कई गांवो में सैकड़ों फलदार पौधे का किया वृक्षारोपण
बनियापुर(सारण)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर शुक्रवार को विकासशील इंसान पार्टी के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव श्रवण कुमार महतों के नेतृत्व में प्रखण्ड के कई गांवो में सैकड़ों फलदार एवं छायादार पौधें लगाए गए।इस दौरान प्रदेश सचिव ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण की रक्षा में ही सबकी सुरक्षा निहित है।आज पूरा विश्व दिनों-दिन बढ़ते प्रदूषण का दंश झेल रहा है। ऐसे में हम सभी लोगों को अपने नौतिक जिम्मेवारी का पालन करते हुए अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाने की आवश्यकता है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा संचालित विश्व पर्यावरण दिवस दुनिया का सबसे बड़ा वार्षिक आयोजन है। जिसका मुख्य उद्देश्य हमारी प्रकृति की रक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाना और दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे विभिन्न पर्यावरणीय मुद्दे मसलन भोजन की बर्बादी, जंगलों की कटाई,ग्लोबल वॉर्मिंग आधी से बचाव और भविष्य में आने वाले खतरों से आगाह करना है ।इधर उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेदौली में भी एचएम सच्चिदानंद राय के अगुआई में विद्यालय परिसर में दर्जनों फलदार पेड़ लगाकर स्थानीय ग्रामीणों को बृक्ष है तो जीवन है का संकल्प दिलाया गया।वही लोक महाविद्यालय हाफिजपुर के एनएसएस इकाई द्वारा भी खेदू छपरा में पौधारोपण किया गया। मौके पर धर्मेन्द्र बैठा, नवल किशोर सिंह, मोहम्मद चाँद, सत्येंद्र सिंह, दीपक पाठक, विकास शर्मा समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग