प्रवासी मजदूरों के बीच मास्क, सैनिटाइजर, बिस्कुट,साबुन सहित अन्य राहत सामगी का किया वितरण
बनियापुर(सारण)। सीमावर्ती क्षेत्र के कटेया पंचायत स्थित तमनपुरा उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बनाये गये कोरणटाइन सेंटर पर मुराररपुर निवासी व समाजसेवी जमादार राय द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए दर्जनों प्रवासी मजदूरों के बीच मास्क, सैनिटाइजर, बिस्कुट,साबुन आदि आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया।इस दौरान समाजसेवी ने सभी उपस्थित लोगों से इस आपदा की घड़ी में धैर्य और साहस के साथ सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया।साथ ही आवश्यक कार्यो के लिये ही घर से बाहर निकलने की अपील की गई एवं हर समय मॉस्क लगाए रहने की सलाह दी गई।मौके पर फनींद्र प्रसाद, कृष्णा कुमार राय, राम लखन जी,खैरूद्दीन अंसारी, लोकनाथ प्रसाद, गुलाम सरवर, दिलीप राय,वीरेंद्र राय योगेंद्र यादव,मुकेश शाह,दीपक कुमार,संजय ओझा सतीश मांझी,रमेश यादव,शंकर राय,नीरज कुमार नितिन राय, बजरंग सिंह सहित विद्यालय के सभी शिक्षक और दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग