दो भाइयों के बीच आम के फल के लिए जमकर मारपीट, आठ घायल
मशरक से पंकज कुमार सिंह की रिपोर्ट
मशरक (सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के कर्ण कुदरिया गोपी टोला गांव में शुक्रवार की सुबह आम के पेड़ पर लगे फल के लिए तोड़ने को लेकर हुए जमकर विवाद में हुए मारपीट में आठ महिला पुरुष घायल हो गए। मामला है कि कर्ण कुदरिया गांव में सुबह मे चार भाइयों के दरवाजे पर लगे आम के पेड़ से जितेन्द्र सिंह ने आम का एक फल तोड़ लिया उसी को लेकर चंदन सिंह ने विवाद खड़ा कर मारपीट शुरू कर दिया जिसमें दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। जिसमें दो लड़की,दो महिला समेत आठ व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को परिजनों ने मशरक पीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां एक पक्ष की पहचान स्व शिवजी सिंह के 34 वर्षीय पुत्र चंदन सिंह, हरेंद्र सिंह की 35 वर्षीय पत्नी उषा देवी,25 वर्षीय पुत्र प्रिस कुमार और दूसरे पक्ष से स्व शिव जी सिंह के 50 वर्षीय पुत्र जितेन्द्र सिंह , जितेन्द्र सिंह के 40 वर्षीय पत्नी प्रमिला देवी, 18 वर्षीय पुत्र अमन राज,19 वर्षीय पुत्री अमिता कुमारी,20 वर्षीय पुत्री सुरूची कुमारी के रुप में हुई। सभी गंभीर रूप से घायलों का इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वही मौके पर पहुंचे जमादार श्याम बिहारी पांडेय ने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले में घायलों को बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजने में मदद किये और मामले में जांच शुरू कर दिए हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग