भारतीय संपूर्ण क्रांतिकारी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी बने रंधीर सिंह
मढ़ौरा(सारण)। भारतीय संपूर्ण क्रांतिकारी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पद पर रंधीर सिंह राणा एवं सारण जिला के आईटीसेल के प्रभारी के पद पर सत्येन्द्र कुमार सिंह को मनोनीत किया गया है। इस संबंध में संपूर्ण क्रांतिकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव सिंह ने बताया कि मढ़ौरा प्रखंड के यादोराहिमपुर निवासी रंधीर सिंह राणा को भारतीय संपूर्ण क्रांतिकारी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी के पद पर रंधीर सिंह राणा को मनोनीत किया गया है और मढ़ौरा प्रखंड के रहिमपुर निवासी सत्येन्द्र कुमार सिंह को सारण आईटीसेल के प्रभारी पद मनोनीत किया गया है। जिससे लोगों में हर्ष है। लोगों ने उम्मीद जताई कि रंधीर सिंह राणा एवं सत्येन्द्र कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में पार्टी को मजबूती मिलेगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग