मशरक में विश्व पर्यावरण दिवस समारोह पूर्वक आयोजित
मशरक(सारण)। विद्युत शक्ति उपकेन्द्र में शुक्रवार को फौरेस्टर लव कुमार राय के अध्यक्षता में एक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ बनियापुर के उपपरिसर पदाधिकारी मलय कुमारी ,अमर कुमार ,मशरक विद्युत विभाग के कनिय अभियन्ता विक्रम कुमार, पानापुर के कनिय अभियन्ता विवेक कुमार, वन रक्षी रमन सिंह ने संयुक्त रूप से फलदार पौधे लगा कर किया। मौके पर मोहन कुमार, सुजीत कुमार, धनन सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए उपपरिसर पदाधिकारी मलय कुमारी ने कहा कि पर्यावरण के साथ खिलवाड़ का नतीजा आए दिन भूस्खलन, चक्रवात, अकाल, भूकंप एवं महामारी के रूप में लोग भुगत रहे हैं। उन्होंने कहा कि घर में रहे, सुरक्षित रहे एवं स्वस्थ रहे । लॉकडाउन के करीब ढाई महीने की अवधि में जब मानव घरों में कैद हो गया तो प्रकृति की सुंदरता निखर आई। दूर-दूर से हिमालय पर्वत दिखाई देने लगा। चिड़ियों की चहचहाहट गूंजने लगी। नदियां निर्मल हो गई। फौरेस्टर लव कुमार राय ने कहा कि ऐसे में जरूरी है कि हम भोगवादी मानसिकता से बाहर आएं। खुद के बारे में सोचने के साथ ही समाज और पर्यावरण की भी सोचे। यदि हम सब एक-एक कदम ही बढ़ाएंगे तो पर्यावरण का संरक्षण हो पाएगा। यह हमारे लिए, हमारी आनेवाली पीढ़ी के लिए बहुत जरूरी है। आज हम ऐसे ही लोगों की बात कर रहे हैं जो प्रकृति संरक्षण के लिए समर्पित हैं। कोई पशु-पक्षी तो कोई नदी-तालाब और कोई पौधों को जीवन देने और उनकी रक्षा में जुटा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग