छपरा: कला, संस्कृति प्रकोष्ठ नवमनोनित जिलाध्यक्ष को अभिनेत्री वैष्णवी ने किया अभिनंदन
दरियापुर (सारण)। भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री वैष्णवी ने छपरा स्थित अपने आवास पर कला व संस्कृति प्रकोष्ट के सारण जिला से नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष अखिलेश कुअँर उर्फ भोला जी अभिनंदन व स्वागत की। अभिनंदन के उपरांत नव निर्वाचित अध्यक्ष अखिलेश कुँअर उर्फ भोला जी ने कहा कि जीवन ऊर्जा का महासागर है, ऊर्जा जीवन को कला के रूप में उभारती है और कला जीवन को सत्यम शिवम सुंदरम से समन्वित करता है। उन्होंने कहा कि कला, संस्कृति के माध्यम से जिले के सभी कलाकारों को जोड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किये गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। बताते चले कि श्री कुँवर इससे पूर्व कला ,संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश कमिटी में क्षेत्रिय प्रभारी, बीजेपी गंगा प्रकोष्ठ में प्रदेश उपाध्यक्ष सहित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सांस्कृतिक संगठन संस्कार भारती, वन्देमातरम स्वाभिमानन जागरण मंच से जुड़े रहे है। उन्होंने अपने अभिनंदन को लेकर अभिनेत्री वैष्णवी का आभार जताया। जिलाध्यक्ष भोलाजी को सम्मानित करते अभिनेत्री वैष्णवी ने कहा कि कला ,संस्कृति प्रकोष्ठ सारण नये जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में एक नया कृतिमान स्थापित करेगा। अखिलेश कुँवर को सारण ज़िलाध्यक्ष बनाये जाने के लिए वैष्णवी ने भाजपा के जिला अध्यक्ष रामदयाल शर्मा, सांसद राजीव प्रताप रूडी , महाराजगंज के सांसद भाजपा सासंद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, विधायक डॉ सी एन गुप्ता, चोकर बाबा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल, समेत बीजेपी के तमाम नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताया ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग