वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव को लेकर सीडीपीओ ने चलाया जगरूकता अभियान
बनियापुर(सारण)। वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव को लेकर सीडीपीओ रेणु कुमारी ने अपने अधिनस्त कर्मियों के साथ सिसई पंचायत के मेढुका गांव में दो दर्जन से ज्यादा घरों का भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान सीडीपीओ द्वारा सभी लोगों को मॉस्क लगाने और घर पर ही मॉस्क तैयार करने के टिप्स दिए गए। साथ ही बार-बार साबुन से हाथ धोने और गर्म पानी पीने की सलाह दी गई।व ही सीडीपीओ ने प्रखण्ड स्तरीय कोरणटाइन सेंटर मध्य विद्यालय पुछरी पहुँचकर प्रवासियों के बीच दूध के पॉकेट का भी वितरण किया गया।साथ ही सभी लोगों को सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए केंद्र पर धैर्य के साथ निर्धारित अवधि तक रहने का अनुरोध किया गया।इस दौरान सीडीपीओ ने केंद्र संख्या 77,83,76,82,79,78 सहित आठ आंगनबाड़ी केंद्र का भ्रमण कर कार्यरत कर्मियों को आवश्यक निदेश दिया गया।साथ ही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को लाभ प्रदान करने के लिये आवेदन भी जमा कराए गए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग