परसा में गामीण चिकित्सकों को प्रशिक्षण दिया गया
परसा (सारण)। बीडीओ रजत किशोर सिंह,सीओ रामभजन राम व केयर इंडिया के अधिकारियों के द्वारा ग्रामीण चिकित्सकों व चिकित्साकर्मी को प्रशिक्षण में कोरोना संक्रमण व COVID-19 ,एवं वेक्टर बार्न डिजीज पर विस्तृत चर्चा किया गया। खुद की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अपने अपने पेशेंट की देखभाल करन से पहले मास्क, ग्लब्स, और सेनिटाईजर का सही तरीके से प्रयोग कैसे किया जाए यह जानकारी दी गई । आम सर्दी, खांसी व बुखार होने की स्थिति में कोरोना संक्रमण को ट्रैक करना व PHC में सूचित करना , बिमार व्यक्ति के साथ भेदभाव नहीं करते हुए आम जन मे सकारात्मक सोच विकसित करने की कोशिश किया जाना चाहिए। जब किसी पेशेंट को देखा जाए तो प्रिसकिप्शन मे पहले मास्क का प्रयोग करने की सलाह देते रहें। परसा हाई स्कूल के प्रांगण में प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण चिकित्सकों ने प्रशिक्षण में हिसा लिया ग्रामीण चिकित्सा सेवा समन्यवय समिति के डा विनय कुमार शर्मा- महासचिव सारण, डा लालसाहब राय- प्रखंड अध्यक्ष, डा अशोक राय- सचिव, डा अर्जुन कुमार, डा प्रमोद कुमार सिंह,डॉ ओमप्रकाश पंडित, डा अरविंद मेहरा, डा देवदास राम,डा रमेश कुमार दास, डा धनंजय कुमार, डा विवेक कुमार, डा संजय कुमार, डा विजय कुमार सहित अन्य दर्जनो चिकित्सक सामिल थे। साथ ही सभी चिकित्सक मित्रों ने मुख्यमंत्री श्री नीतिश कुमार व चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रमुख डा एल बी सिंह को धन्यवाद दिया।वही बीडीओ ने चिकित्सकों को जागरूक करते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसी प्रशिक्षण विडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से ग्रामीण चिकित्सकों को मिलता रहेगा व सयोग करते रहूँगा क्योंकि डॉ ही इस्वर की रूप होते हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग