जेपीयू के द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार 2018 -19 के लिए मांगा गया आवेदन
छपरा (सारण)। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के एनएसएस समन्वयक डॉ हरीश चंद्र के द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार 2018 –19 जोकि 2020- 21 में दिया जाएगा के लिए विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले सभी महाविद्यालय के कार्यक्रम पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों से आवेदन पत्र का मांग किया गया है। डॉ हरीश चंद्र ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार 2018–19 के लिए सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों को निर्देशित किया गया है कि इस पुरस्कार के इच्छुक जो भी प्रतिभागी हैं अपना आवेदन पूर्ण रूप से भरकर कार्यक्रम समन्वयक जयप्रकाश विश्वविद्यालय के ऑफिस में 11 या 12 जून को जमा कर दें। 12 जून के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रोफ़ेसर हरिश्चंद्र ने कहा कि सभी कार्यक्रम पदाधिकारी एवं स्वयंसेवक इसे अति आवश्यक समझे तथा अपने आवेदन को पूर्ण रूप से भर कर निर्धारित तिथि को निश्चित रूप से जमा करा दें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग