प्रवासी मजदूरों के साथ सरकार के दो रंगी नीति के विरुद्ध कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खोला मोर्चा
अमनौर(सारण)। अमनौर के पूर्वी पट्टी गांव में बिहार व केंद्र सरकार के विरुद्ध कॉग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरनादिया। जिसका नेतृत्व कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष जयंत कुमार सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि लाखों लोग पलायन हुए, बिहारवासियों के साथ भाजपा जदयू के सरकार ने इनके जीवन के साथ खिलवाड़ किया है। गरीब असहाय पीड़ित महिला पुरुष प्रवासिओ के साथ एक जानवर की तरह ब्यवहार किया गया। भूखे प्यासे हजारो किलोमीटर दूरी तय कर पैदल घर आने को मजबूर हुए,सरकार इनको लाने में विफल रही है। कई मजदूर रास्ते मे दम तोड़ दिए, जो लौट कर घर पहुँचे है वे बीमार पर गए है। पैसा व भोजन के आभव में सभी घर मे तरप रहे है पर बिहार सरकार इनको सुधि तक नही ले रही है। भाजपा को शर्म आनी चाहिए इस दौरान चुनाव की तैयारी में रैली कर रही है। जो लोकतंत्र के लिए खतरा है। काग्रेस पार्टी अब इन असहायों को सहायता करेगी। उन्होंने छः सूत्री मांगों का ज्ञापन बीडीओ को सौपा। प्रखंड में मृत प्रवासियों की संख्या,उपलब्ध कराने की मांग किया है। साथ ही उनके मृतकों के परिजनों को सहायता पहुचाने,खाने पीने की समुचित व्यवस्था करने के साथ-साथ बजे प्रवासी मजदूरों को वापस लाने व मृतक प्रवासियों के आश्रितों को नौकरी देने की मांग किया है। उक्त मौके पर कामेश्वर सिंह,शिव कुमार सिंह ललन सिंह,मनोज कुमार तिवारी,रिंटू बाबू,कृष्णा सिंह शामिल थे।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा