भाजपा के वर्चुअल रैली के विरोध में भेल्दी में राजद जिलाध्यक्ष ने महिलाओं के साथ थाली बजाकर मनाया मजदूर अधिकार दिवस
भेल्दी(सारण)। आरजेडी ने ‘मजदूर अधिकार दिवस’ के तहत पूरे राज्य में थाली बजाया। केंद्र व राज्य सरकारों की नीतियों के विरोध में हमला किया। राजद ने कहा इस डबल इंजन सरकार में गरीब का पेट खाली है। राजद नेताओं ने कहा कि देश में करोड़ लोग कोरोना काल में बेरोजगार हो गए हैं। बिहार में कोरोना से हाहाकार मचा है। लेकिन सरकार को डिजिटल रैली की चिंता है। सरकार को परेशान जनता की सहायता में करना चाहिए था। लेकिन वर्चुअल रैली कर पैसा बर्बाद कर रही है। भाजपा के वर्चुअल रैली के विरोध में रविवार को राष्ट्रीय जनता दल ने थाली-कटोरा पीटकर गरीब अधिकार दिवस मनाया। केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर नारेबाजी की। एनडीए की सरकार को तानाशाह शासक बताया। राजद जिलाध्यक्ष सुनील राय ने सुबह 11 बजे हकमा में घर के बाहर ग्रामीण महिलाओं के साथ थाली-कटोरा बजाया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बाहर से आए प्रवासियों के प्रति सरकार को चिंता नहीं है। क्वारंटाइन सेंटर में किसी तरह का इंतजाम नहीं है और केंद्रीय गृह मंत्री को विधानसभा चुनाव की पड़ी है। गृह मंत्री रविवार को ऑनलाइन रैली करेंगे। पूर्व प्रमुख सुनील राय ने कहा कि कोरोना महामारी से प्रवासी परेशान हैं और केंद्रीय गृह मंत्री को चुनाव की पड़ी है। बाहर से लौटे लोगों को रोजगार की जरूरत है। वहीं, भाजपा वर्चुअल रैली के जरिए राजनीति कर रही है।युवा राजद जिला उपाध्यक्ष सुमित यादव ने कहा कि अपराध का ग्राफ बढ़ा है। गरीब परिवारों का राशन कार्ड नहीं बना है। प्रवासियों के खाते में पैसे नहीं जा रहे हैं। सरकार को इस बात की चिंता नहीं है। सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रवासी मजदूरों की मौत हो रही है। हर मोर्चे पर सरकार विफल साबित हो रही है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग