राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना के आधार पर बनियापुर पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में महीनों से फरार चल रहे कांड के नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।थानाध्यक्ष किशोरी चौधरी ने बताया कि गिरफ़्तार अभियुक्त थाना क्षेत्र के अमाव गांव निवासी शेर महम्मद उर्फ अलीशेर साई उर्फ मस्तान है।जो गत फरवरी महीने में दर्ज थाना कांड संख्या 34/21 का प्राथमिकी अभियुक्त है।दहेज में बाइक नही मिलने पर ससुराल वालों द्वारा नव विवाहिता की गले मे फंदा डालकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए दाउदपुर थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव निवासी सफी आलम ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।जिसमे तीन लोगों को नामजद किया गया था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग