राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। पुलिस के निर्देश पर चलाये गए विशेष धर-पकड़ अभियान के तहत एकमा पुलिस ने थाना क्षेत्र से तीन फरार आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताया जाता है कि थानाध्यक्ष राजेश चौधरी, एसआई अजय कुमार व एएसआई तरूण कुमार ने देवढ़िया गांव से जितेन्द्र राय तथा नगरा बसंतपुर गांव से दो सहोदर भाई श्रीराम यादव व राजेन्द्र राय को एसआई शिशुपाल सिंह व एसआई मनोज कुमार गुप्ता ने एकमा अंचल के पुलिस निरीक्षक बालेश्वर राय के नेतृत्व में छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों से आवश्यक पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। पुलिस के धर पकड़ अभियान से फरार आरोपितों में भय व दहशत उत्पन्न हो गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग