राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा प्रखण्ड के विभिन्न गांवों में आपसी व भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में छह महिला समेत 16 लोग घायल हो गये। बताया जाता है कि बच्चों के विवाद को लेकर बिन्दालाल रामपुर गांव में हुई मारपीट में दशरथ मांझी, झूना कुमार, दीपक कुमार, सुनील मांझी, एकमा गांव के ममता देवी, रेणु देवी, एकारी गांव के सुमन कुमारी तथा भूमि विवाद में सेन्दुवार गांव के पुष्पा देवी, ममता देवी, रेणु देवी, काशीनाथ राय, खलीफा राय, गोपाल राय, विकास कुमार, गुड्डू कुमार, सुदर्शन राय व सड़क हादसा में धानाडीह गांव की सोनी कुमारी घायल हो गयी है। घायलों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सुशील कुमार गुप्ता व डॉ. पंकज कुमार ने किया। इस संबंध में थाने में एक दूसरे के विरुद्ध नामजद मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग