राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। जिला प्रशासन के आदेश पर कोरोना महामारी से बचाव के लिए बुधवार को एकमा प्रखंड के विभिन्न टीकाकरण केन्द्रों पर 400 लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया। प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक राजू कुमार ने बताया कि इसमें 18 वर्ष से ऊपर के 316 और 45 वर्ष से ऊपर के 84 लोग शामिल रहे। वहीं लैब टेक्नीशियन सुनील कुमार गुप्ता द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एकमा में 50 संदिग्ध बीमार व मरीजों की कोविड- 19 की जांच रैपिड एंटीजन किट से किया गया। जिसमें कोई भी कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग