राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। पानापुर तरैया नहर मार्ग पर फकुली गांव के समीप मंगलवार की रात सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी। मृत युवक तुर्की गांव निवासी रघुनाथ राय का 25 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार बताया जाता है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक सोनू अपने ही गांव के निकेश कुमार के साथ मंगलवार की रात करीब नौ बजे बाइक से पचौड़र नेवता करने जा रहा था। इसी दौरान फकुली पुल के समीप अज्ञात चारपहिया वाहन से उसके बाइक की टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी न जोरदार थी कि आसपास के लोगों को लगा कि नहर पर किसी ने गोली चलायी है। आवाज सुनकर आसपास के दर्जनों ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े जहां सोनू की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी थी। जबकि निकेश गंभीररूप से घायल था। ग्रामीणों की सूचना पर स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुँची एवं घायल निकेश को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया। वहीं मृतक सोनू के शव को कब्जे में कर बुधवार को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेजवाया। परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। सड़क दुर्घटना में सोनू के मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। दो भाइयों में सबसे बड़े सोनू की शादी तीन वर्ष पहले ही हुई थी। स्थानीय थाना परिसर में अपने पति के शव को देख पत्नी पुतुल देवी जब दहाड़ मारकर रोने लगी तो वहां पर उपस्थित हर किसी की आंखे नम हो जा रही थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग