अर्जुन सिंह हत्याकांड में पुलिस ने एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मढ़ौरा (सारण)। मढ़ौरा थाना क्षेत्र के मढ़ौरा रेलवे स्टेशन के दक्षिण ढ़ाला के पास जिप अध्यक्षा मीना अरूण के भैंसुर अर्जुन सिंह की रविवार की सुबह हुई हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए संध्या समय एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हत्या के इस मामले में अर्जुन सिंह के परिजनों ने शिवजी ठाकुर समेत पांच लोगों के खिलाफ लिखित आवेदन दिया है। जिसमें शिवजी ठाकुर तथा उन्के पुत्र संजय ठाकुर, उनके अन्य रिश्तेदारों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रविवार को देर शाम को शिवजी ठाकुर को गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से इंकार कर रही है। हत्या के इस मामले में नामजद एवं संलिप्त अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग