राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। प्रखंड के खैरा थाना क्षेत्र के खैरा पंचायत की मुखिया नीलम कुमारी ने खैरा स्थित सरकारी सब्जी बाजार के सौंदर्यीकरण के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। अपने पत्र के माध्यम से उन्होंने जिलाधिकारी को अवगत कराया है कि नगरा प्रखंड का खैरा बाजार एक प्रमुख एवं महत्वपूर्ण बाजार है यह एक सरकारी बाजार है जिसमें दैनिक उपभोग विशेषकर सब्जी की बिक्री होती है। परंतु बाजार में गड्ढा एवं जलजमाव हो जाने के कारण सब्जी विक्रेताओं के साथ साथ आमजन को भी आवागमन में असुविधा हो रही है एवं बाजार लगाना भी बंद हो गया है। उन्होंने अपने आवेदन में जिलाधिकारी से आग्रह किया है कि खैरा पुरानी बाजार का सौंदर्यीकरण किया जाए।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग