प्रो. संजय पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जयप्रकाश विश्वविद्यालय में गुरुवार के दिन कुलपति प्रोफ़ेसर फारूक अली की अध्यक्षता में कबीर जयंती मनाई ।उक्त अवसर पर जेपीयू के कुलपति सहित अन्य पदाधिकारियों ने कबीर के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर जेपीयू के कुलपति ने कहा कि कबीर दास की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक है उन्होंने कहा कि कबीर दास साक्षर तो नहीं थे परंतु भी शिक्षित थें । कुलपति ने कबीर के दोहे मसि कागज छुयो नहिं, कलम गह्यो नहिं हाथ, को पढ़ते हुए कहा कि कबीर दास की साखी, शबद और रमैनी अब भी लोकप्रिय और जनमानस में प्रचलित हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग