नीलगाय के झुंड में हुई लड़ाई , एक नीलगाय घायल, फॉरेस्टर डॉक्टर करा रहे है इलाज
मशरक(सारण)। नीलगायों के झुंड में हो रही लड़ाई में एक नीलगाय गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों पैर टुट गया। सूचना पाकर मशरक वनविभाग के फौरेस्टर लव कुमार राय, वनरक्षी रमण सिंह सहित दलबल के साथ मौके पर पहुंच गंभीर रूप से घायल नीलगाय को पीकप भान से मशरक वन विभाग कार्यालय परिसर में लाया। जहा पशु चिकित्सक द्वारा इलाज किया जा रहा है। फौरेस्टर लव कुमार राय ने बताया कि मढौरा प्रखंड के अवदालपट्टी गांव से सूचना मिली की गांव के बसवाड़ी में गंभीर रूप से घायल हो गए एक नीलगाय गिरा हुआ है। तो मशरक से दलबल के साथ मौके पर पहुंच घायल नीलगाय को पीकप भान से मशरक वनविभाग कार्यालय परिसर में लाया गया। जहां पशु चिकित्सक को बुला उसका इलाज चल रहा है। फौरेस्टर लव कुमार राय ने कहा कि ग्रामीणों ने बताया कि नीलगायों का झुंड आपस मे लड़ाई लड़ रहा था। इसी में यह नीलगाय अधमरा गिरा पड़ा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग