बनियापुर विधायक ने पटना गंगा इन्द्र धाट पर डूबने से हुए मौत के बाद परिजनों से मिल दिया सांत्वना
मशरक(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सनौली गांव निवासी रविन्द्र तिवारी के पुत्र एवं विजेंद्र तिवारी के भतीजा रोहित तिवारी के बीते दिन पटना गंगा इन्द्र धाट में डूब कर मौत हो गई। रोहित तिवारी के आकस्मिक निधन पर बनियापुर राजद विधायक केदारनाथ सिंह सनौली गाँव पहुँच मृत परिवार को सांत्वना दी l साथ ही कहा कि जो भी सहायता होगी उसे जल्द से जल्द दिलवाने काम करेंगे। विदित हो कि रोहित तिवारी पटना में रह कर कम्पीटिशन का तैयारी करता था। बीते दिन गंगा घाट पर पैर हाथ धोने के क्रम में पैर फिसल गया और पानी में गिर गया और आस पास कोई न होने के कारण उसे कोई बचा नहीं पाया। बहुत खोज बीन के बाद जब उसकी तलाश नहीं हो पा रही थी तो स्थानीय पुलिस की सहायता ली गई। सुचना मिलते ही पाटलिपुत्र थाना थानाध्यक्ष ने तत्परता दिखाते हुए एनडीआरएफ की टीम को बुला खोज बीन की गई। जहां काफी मशक्कत के बाद रोहित तिवारी की मृत शरीर मिली। मौके पर संतावना देने वाले में बहादुरपुर महाविद्यालय के प्राचार्य सुरेंद्र कुमार पांडेय, शिक्षक नेता प्रमोद सिंह, दशरथ राय, अंम्बिका राम आदि उपस्थित रहे l


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग