कोरोना को लेकर हुए विवाद में चली गोली बांह में लगी, सदर रेफर
मशरक(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के राजापट्टी गोला में सोमवार की शाम कोरोना बीमारी के बात को लेकर हुए विवाद में चली गोली से एक युवक घायल और दूसरा लाठी व ईंट से चोट लगने पर घायल हो गया। घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए मशरक पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां युवकों की पहचान राम प्रसाद साह के दो पुत्र 27 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार और 15 वर्षीय मिंटू कुमार के रूप में हुई। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ एस के विद्यार्थी ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। मामले में घायल के परिजन ने बताया कि गोली लगा युवक दो दिन पहले ही दूसरे राज्य से आया है। वही बगल के घर के छोटी लड़की उसके घर आयी] जिससे विवाद हुआ और जमकर मारपीट हुई थी। सोमवार को फिर उसी बात को लेकर फिर विवाद हुई। जिसमें मारपीट होने लगी उसी दौरान विरोधी पक्ष ने गोली मार दी जो एक युवक के बाह में लग गयी। वही लाठी ईट चलने से एक युवक घायल हो गया। मामले में युवक ने सिंटू साह,मोहन साह को गोली मारने की बात कही है। मौके पर पहुंची थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग