दाउदपुर में अलग-अलग मारपीट की घटनाओं में 14 लोग घायल, एफआईआर
दाउदपुर(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर हुई मारपीट की घटना में 14 लोग घायल हो गए। जिनमें गम्भीर रूप से घायल 5 लोगों को इलाज के पीएमसीएच पटना में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बंगरा गांव में एक युवक दारू पीकर एक घर में घुस गया और उत्पात मचाने लगा। विरोध करने पर दो महिलाओं समेत 6 लोगों को धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया गया। घायलों में जगमोहन राम, जगलाल राम, जगन्नाथ राम, सुनील राम,नीतू देवी व बसंती देवी शामिल हैं। जिनमें गम्भीर रूप से घायल सभी पुरुषों का ईलाज पटना में चल रहा है। इस संबंध में नीतू देवी ने विक्की राम, मुरारी राम, रामायण राम सहित पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिनमे से पुलिस ने हमला करने वाले एक आरोपी विक्की राम को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। दूसरी जैतपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई। जिसके संबंध में अजमेरी बेगम ने कुछ दिन पहले हीं शफी आलम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया जाता है कि अजमेरी बेगम अपने मकान की चहारदीवारी जोड़वा रही थी। तभी शफी आलम के परिजनों ने मारपीट शुरू कर दी। जिसमें गम्भीर चोट आने से 8 लोग घायल हो गए। जिसमे इदन बीबी का ब्रेन हेमरेज होंने की बात बतायी जा रही है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है। तीसरी घटना के सम्बंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार बंगरा गांव का एक युवक बनवार गांव के समीप नवनिर्मित पुल के पास से बाइक से गुजर रहा था। तभी वहां के एक स्थानीय युवक के सामने आने से चकमा खाकर वह गिर पड़ा। इस मामूली घटना में विवाद बढ़ जाने के बाद दोनों गांवों में तनाव उत्पन्न हो गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग