तेज रफ्तार से आ रही ट्रक के चपेट में आने से साईकिल सवार एक अधेड़ व्यक्ति की मौत
दाउदपुर(सारण)। छपरा- सीवान मुख्य मार्ग पर रविवार की शाम बेलदारी मोड़ के समीप तेज रफ्तार से आ रही ट्रक के चपेट में आने से साईकिल सवार एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक युवक गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। जिनका इलाज एकमा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है । प्राप्त जानकारी के अनुसार बेलदारी गांव निवासी स्व मातवर राय के 60 वर्षीय पुत्र रामबाबू राय अपने भतीजा लालमोहर राय के साथ साईकिल से दाउदपुर बाजार से धान के बीज खरीद कर घर लौट रहे थे। तभी छपरा से सीवान की ओर जा रही एक ट्रक के चपटे में आ गए। इस घटना में उनका भतीजा लाल मोहर राय भी जख्मी हो गया। स्थानीय लोगो के सहयोग से दोनों को एकमा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर ईलाज के दौरान रामबाबू राय ने दम तोड़ दिया। जानकारी मिलने के बाद पहुंची दाउदपुर थाना पुलिस ने घटना की जानकारी ली। उसके बाद परिजनों को समझा-बुझा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। सोमवार को शव मिलने के बाद सरयू नदी के सेमरिया घाट पर दाह-संस्कार कर दिया गया।घटना के बाद परिवार समेत मुहल्ले में मातम छा गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग