मातृत्व योजना के शिविर में दर्जनों महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच
मशरक(सारण)। पीएचसी मशरक में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की जांच के लिए शिविर लगाया गया।जो कोरोना महामारी के बाद संक्रमण के चलतें रोक लगाई गयी थी। मंगलवार को सोशल डिस्टेंस का पालन करतें हुए दो दर्जन गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। प्रभारी डॉ अनंत नारायण कश्यप ने बताया कि हर महीने की 9 तारीख को इस अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की जाती है। जिसमें गभर्वती महिलाओं की मुफ्त जांच, वजन, बीपी, खून आदि की निशुल्क जांच और दवा दी जाती है।जो कोरोना वायरस संक्रमण के चलतें बंद की गई थी और आज मंगलवार से सरकार के आदेशानुसार शुरू किया गया है। कैंप में आई महिलाओं को एएनएम प्रतिमा कुमारी ने खून की कमी से बचने के लिए संतुलित आहार और आयरन के टेबलेट लेने की सलाह दी। गर्भवती महिलाओं को निर्धारित समय पर जांच कराने, संस्थागत प्रसव, गर्भावस्था के दौरान होने वाले खतरे के गंभीर लक्षणों, परिवार नियोजन, वाहन सुविधा, जननी शिशु सुरक्षा योजना की जानकारी दी गई। इस दौरान पहुंची गर्भवती महिलाओं में पीएचसी में अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था नहीं होने पर नाराज़गी देखी गई। मौके पर एएनएम मंजू देवी,रूबी कुमारी,अणु कुमारी, प्रेम कुमार सिन्हा, प्रमेन्द्र कुमार,अरूण सिंह, बिनोद कुमार, फार्मासिस्ट अरबिंद प्रसाद मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग