जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर दलित युवक से मारपीट, एफआईआर
बनियापुर(सारण)। आपसी विवाद को लेकर बगल के ही लोगों ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए पड़ोसी युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। जिसको लेकर पीड़ित ने बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामला थाना क्षेत्र के बेरुई गांव का है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित युवक सोनु दास ने बताया है कि घर बनाने का काम प्रारंभ कर रहे थे। तभी बगल के ही मोख्तार सिंह,संजू देवी,बलिष्टर सिंह,दुर्गा देवी,उदय सिंह पहुँच गाली-गलौज करने लगे। जिसका विरोध करने पर नामजद मारपीट करने लगे,तथा घर बनाने के लिये रखे सामग्री को भी उठाकर फेंक दिया। वही पॉकेट में रखे पाँच हजार रुपये भी निकाल लिये। पीड़ित का आरोप है कि नामजदों ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए कहा कि छोटी जाति का होकर तुम हमारे घर के सामने घर बनाओगे। साथ ही मुकदमा करने पर बुरा अंजाम भुगतने की भी नामजदों द्वारा धमकी दी गई है। इधर एससी/एसटी एक्ट सहित अन्य सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग