मोटरसाइकिल दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक पीएमसीएच रेफर
मशरक(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के लखनपुर में मोटरसाइकिल सवार दो युवक को सामने से आ रही अनियंत्रित मोटरसाइकिल सवार ने ठोकर मारकर फरार हो गया। जिससे सड़क दुघर्टना में मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में इलाज के लिए मशरक पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां दोनों की पहचान गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के फैजुल्लाहपुर गांव निवासी रामाधार सिंह के 42 वर्षीय पुत्र विनय सिंह और स्व गुदर सिंह के 40 वर्षीय पुत्र अशोक सिंह के रूप में हुई। मामले में घायल के परिजनों ने बताया कि घायल दोनों मोटरसाइकिल से मशरक थाना क्षेत्र के बंगरा गांव में चीनी मिल के सुपरवाइजर के पास आये थे और वही अपने घर वापस जा रहें थें कि सड़क दुघर्टना हो गई। जिसमें इलाज के दौरान डॉ एस के विद्यार्थी ने बताया कि विनय सिंह की गंभीर स्थिति को देख पीएमसीएच रेफर किया गया है। वही मामूली रूप से घायल अशोक सिंह को इलाज के बाद घर जाने दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग