जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट, एफआईआर
बनियापुर(सारण)। जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई। जिसमें दोनों पक्षों द्वारा अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करा आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को नामजद किया गया है। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के इमामगंज गांव का है।प्रथम पक्ष की प्राथमिकी ज्योति देवी ने दर्ज कराई है। जिसमें अपने ही पट्टीदार हरेराम यादव, राकेश यादव एवं तिलक यादव को नामजद कर बताया है कि मवेशी बांधने के लिये जा रही थी।तभी सभी नामजद गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे।तथा गलत नियत से कपड़े भी फाड़ दिए और मंगलसूत्र भी नोंच लिये।बचाव में मेरी पुत्री भारती कुमारी आई तो नामजदों ने उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। इधर दूसरे पक्ष की प्राथमिकी मालती देवी ने दर्ज कराई है। जिसमे बगल के ही विश्वजीत कुमार, सुनील कुमार, बबलू कुमार, लक्ष्मण राय, ज्योति देवी को नामजद कर बताया है कि मवेशी बांधने के क्रम में सभी नामजद गाली-गलौज करने लगे और विरोध करने पर गलत नियत से कपड़े फाड़ दिए। दोनों पक्षों की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग