आधार पंजीकरण केन्द्र बंद रहने पर प्रखंड कार्यालय में लोगों ने किया पदर्शन
अमनौर(सारण)। विभिन्न कार्यो में आधार की उपयोगिता बढ़ने से प्रखंड कार्यालय परिसर में स्थित आधार पंजीकरण केन्द्र पर आधार कार्ड बनवाने को लेकर लोगों की काफी भीड़ हो रही है। ऐसे में आधार पंजीकरण केन्द्र बंद होने से प्रखंड के कई गांव के लोगों ने जमकर हंगामा व पदर्शन किया। पर्दशन कर रहे लोगों ने बताया कि आधार पंजीकरण केन्द्र बंद हरने के कारण प्रतिदिन कार्यालय का चक्कर लगाना पर रहा है। लेकिन केन्द्र नियमित संचलन को लेकर प्रखंड के पदाधिकारी कोई सार्थक कार्रवाई नहीं कर रहे है। छोटे छोटे बच्चों के साथ वृद्ध महिला-पुरुष हुस्सेपुर, मदारपुर, रायपुर, मनी सिरिसिया, धर्मपुरजाफर, ढोरलाही, बरदहिया,पटरहि खुर्द समेत कई कोसो दूर से चलकर आधार कार्ड बनवाने, नाम का सुधार कराने, मोबाइल नम्बर अंकित करने के लिए कई रोज से प्रखंड मुख्यालय का चक्कर लगा रहे है। इनका आरोप है कि दो-दो सौ रुपया आधार कार्ड बनवाने व सुधार करने के लिए दिया गया है। इसके बावजूद एक सप्ताह से दौड़ाया जा रहा है। आज आने के बाद दोपहर तक काउंटर बन्द था। इसके के बाद क्षुब्ध होकर बीडीओ से मिलकर शिकायत किया। जिसके बाद ग्रामीण सारण डीएम से शिकायत किया।
संचालक से बात करने की कोशिश की गई, सम्पर्क नहीं हो सका
प्रदर्शन करने वालो में गीता देवी, उमरावती देवी, पम्मी देवी, माला देवी, संजु देवी, मीरा देवी, सच्चिता प्रसाद यादव, लाल देव राय, स्मिमुल्हा अंसारी, निशा कुमारी, रिंकू कुमारी, गीता देवी, भृगुनाथ सिंह, बिजय कुमार समेत सैकड़ो ग्रामीण ने आधार केन्द्र के संचालक से बात करने की कोशिश की, परंतु संपर्क नहीं हो सका है। इससे ग्रामीण काफी आक्रोशित है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग