दो बाइक के आमने-सामने की टक्कर में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, सदमें में परिजन
बनियापुर(सारण)। दो दिनों पूर्व बाईक टक्कर में गंभीर रूप से जख्मी 22 वर्षीय युवक की मौत सोमवार की देर रात को ईलाज के दौरान हो गई. युवक का ईलाज पटना के नीजि क्लिनिक में चल रहा था. युवक के सिर में गंभीर चोटें आई थी. उसका जबड़ा भी फट चुका था. मृत युवक थानाक्षेत्र के मनिकपुरा निवासी सुलेखा राम का पुत्र सुमित कुमार राम बताया जाता है. मृत युवक की शव गांव में पहुंचते ही कोहराम मच गया. परिजनों की चित्कार से माहौल गमगीन हो गया. बताया जाता है कि रविवार की शाम रेफरल अस्पताल जाने के क्रम में एनएच 331 पर कन्हौली के निकट आमने सामने की बाईक टक्कर में बाईक पर सवार युवक (मृतक) तथा उसी गांव की दुलाई देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे. आसपास के लोगो की मदद से युवक को आनन फानन में सदर अस्पताल छपरा लाया गया था. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए युवक को पटना रेफर किया गया था. जहां युवक ने दम तोड़ दिया.ग्रामीणों ने बताया कि युवक की परोस की एक बच्ची को सांप काटा था. जिसका ईलाज रेफरल अस्पताल बनियापुर में चल रहा था.उसी की कुशल क्षेम पुछने के लिए युवक घर से निकला था. युवक को बाईक से जाते देख जख्मी महिला ने भी साथ चलने का आग्रह किया था. बाईक पर सवार होकर जैसे ही वह एनएच पर आये तभी विपरीत दिशा से तेज गति आ रहे बाईक से टक्कड़ हो गई. युवक तीन भाईयों में दुसरे नंबर पर था और घर का कमाऊ सदस्य था.वह काफी मिलनसार प्रवृति का था.मृतक दिल्ली में नीजि कंपनी का कर्मचारी था. वह कुछ ही दिन पहले घर आया था. उसके घर आने के बाद लॉक डाऊन की घेषणा हो गई थी. जिससे वह घर पर ही रह रहा था.युवक की मृत्यु पर स्थानीय लोगो ने गहरा दुख व्यक्त किया है. पूर्व उपप्रमुख नीरज सिंह, पूर्व मुखिया अकबर अली, मुकेश सिंह तथा शंभूनाथ राय ने मृतक के परिजनों को प्रावधान के मुताबिक सहायता राशि देने की मांग की है.


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग