जमीन दखल करने को लेकर महिला से मारपीट
मशरक(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के खजूरी गांव में जमीन के दखल कब्जे के विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट की गयी। इस संदर्भ में पीडि़त महिला मोतीलाल राम की पत्नी दुर्गावती देवी द्वारा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। जिसमे कहा गया है कि घर के सामने सरकार से मिली जमीनी में जनक राम द्वारा जबरन गुमटी रख दिया गया है। जहां हमेशा असामाजिक तत्वों का जमावरा लगा रहता है। जिसका विरोध करने पर आधा दर्जन लोगों ने मुझे और मेरे पति को मारपीट कर जख्मी कर दिया और घर में घुस कर पेटी का ताला तोड़कर 15 सौ रुपए नगद सोने चांदी के गहने सहित अन्य समान लूट लिए गए। दर्ज प्राथमिकी में जनक राम सहित संजय राम, सन्टू राम, नितेश कुमार, रामेश्वर राम, तारकेश्वर राम, और राजकुमार राम को अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग