10 लीटर देशी शराब संग कारोबारी गिरफ्तार
मशरक(सारण)। थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के सिसई गांव में छापेमारी कर 10 लीटर देशी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया। पुअनि भवेश कुमार और सअनि श्यामबिहारी पांडेय के नेतृत्व में भेजी गई गस्ती दल को सिसई गांव में शराब बिक्री की सूचना पर छापेमारी करने के लिए भेजा गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सिसई गांव में छापेमारी कर कारोबारी राजपति राम को गिरफ्तार किया।पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्ति के बथान से 5-5 लीटर के दो गैलेन में 10 लीटर देशी शराब बरामद किया। पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध कानुनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग