नित्यानंद। राष्ट्रनायक न्यूज।
दिरयापुर (सारण)। प्रखण्ड के खानपुर पंचायत के वार्ड तीन में गुरुवार के सुबह सुनील सिंह एवं इनके पुत्र के द्वारा नल जल योजना का कमरा का ताला तोड़ कर उसके बिजली संपर्क पथ को भंग कर दिया गया तथा उसमें खटिया डाल दिया गया।इस बात को जब वार्ड सदस्या गीता देवी ने पुछा तो सुनील सिंह ने बताया कि अपना जमीन नल जल के लिए इसलिए दिया हूं कि मेरा नल जल योजना के देखरेख करने के लिए अनुरक्षक हो जाऊं लेकिन यह बात नही बन रही है इसलिए अपनी जमीन को कब्जा जमा रहा हूँ जबकि वार्ड सदस्या गीता देवी ने बताया कि 1000 रुपये के स्टाम्प पेपर सुनील सिंह व इनके पुत्र का भी हस्ताक्षर बनाकर जमीन दिये है इसके बावजूद वार्ड सचिव को धमकी दे रहे है कि जो करना है कर लो इस सम्बंध में वार्ड सचिव सियाराम सिंह एवं वार्ड सदस्या मुकेश दुबे जब डेरनी थाना में शिकायत दर्ज कराने गए तो थानाध्यक्ष ने एफ आई आर करने से मना कर दिया। तब वार्ड सचिव सियाराम सिंह के पुत्र अभिनंदन कुमार के द्वारा सारण जिलाधिकारी को ट्वीट कर सूचित किया गया।जिलाधिकारी को सूचित करने के बाद ,जिलाधिकारी ने इस बात पर संज्ञान लेते हुए सारण एस पी को सूचित किया। सारण एस पी ने डेरनी थानाध्यक्ष को आदेश दिया तत्पश्चात डेरनी थानाध्यक्ष जो पहले कार्यवाई नहीं कर रहे थे वह कार्यवाई करते हुए तुरंत खानपुर गाँव मे घटनास्थल पर पहुँच कर नल जल के कमरा खाली करवाकर मामले को शांत कराया


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग