पिकअप पर 69 लीटर शराब लादकर ले जा रहे एक धंधेबाज को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
तरैया (सारण) थाना क्षेत्र के नेवारी – महुली रोड से तरैया पुलिस ने एक पिकअप से 60 लीटर देसी शराब व नौ लीटर विदेशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार श्धंधेबाज इसुआपुर थाना क्षेत्र के धामा परसा गांव निवासी अरविद राय को पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया। एसआइ महेंद्र पंडित ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। इसमें अरविंद राय, धर्मेद्र राय व अमित राय को आरोपित किया है। प्राथमिकी में कहा गया है कि सूचना के आधार पर नेवारी-महुली रोड में एक पिकअप को रोका गया। पिकअप पर सवार व्यक्ति पुलिस को देखते ही उतरकर भागने लगे। उनमें से एक को पकड़ लिया गया। इसके बाद पिकअप की जांच की गई तो उसमें एक कार्टन में रखी गई 24 बोतल व दो गैलन में 30 -30 लीटर देसी शराब बरामद की गई। धंधेबाज अरविद राय ने पुलिस को बताया कि भागने वाला व्यक्ति धामा परसा निवासी धर्मेंद्र राय था। अरविद राय ने बताया कि दोनों शराब लेकर मढ़ौरा के असोईया निवासी अमित राय के घर जा रहे थे। अमित राय अपने घर से शराब बेचता है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग