राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर डुमरसन में मोटरसाइकिल पर लदी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया।मामले में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि अवैध शराब धंधेबाज मोटरसाइकिल से शराब की आवग करने वाला है जिसे जमादार ओम प्रकाश यादव, अजय कुमार सिंह की अगुवाई में छापेमारी की गई तों मामले में शराब धंधेबाज भोला मियां पिता स्व मौलवी मियां गांव कवलपुरा निवासी को मोटरसाइकिल बीआर 29एजी 5473 पर दो कार्टून में 96 पैक फ्रूटी शराब जो 17 लीटर के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।वही पुलिस इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार पहले भी शराब के मामले में जेल जा चुका है। पूछताछ की जा रही है कि शराब का थोक सप्लायर कौन है। गिरफ्तार को प्राथमिकी दर्ज कर मंडल कारा छपरा भेज दिया गया।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन